दोस्तों आज के आर्टिकल में मै आप सभी को बताऊंगा की आप अपने Subdomain में WordPress किस तरह से इनस्टॉल कर सकते है (How to install WordPress on your Subdomain), दोस्तों वैसे तो ये बहुत ही easy method है,
लेकिन अगर आपको नहीं पता कि अपने subdomain में WordPress कैसे install करना है, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए, इसमें मैंने स्टेप by स्टेप बताया है कि अपने Subdomain में WordPress किस तरह से इनस्टॉल करना है।
दोस्तों अगर हम बात करे की Subdomain होता क्या है, तो मै आपको बता दूं कि Subdomain आपके main domain का ही एक पार्ट होता है। पर वो आपके main डोमेन से separate होता है, आप अपने subdomain पर अपनी एक नयी वेबसाइट भी बना सकते है।
दोस्तों अगर आपको subdomain के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और आप subdomain के बारे में detail में जानना चाहते हो तो हमारा (Which web hosting company provide unlimited Subdomain) ये वाला post भी जरुर पढ़े आपको subdomain भी अच्छे से समझ आ जायेगा।
Install WordPress on your SubDomain (Step By Step)
- सबसे पहले आप अपने Hosting के Cpanel में जाइए।
2. फिर आप अपना Subdomain बनाइये अगर आपके पास Subdomain नहीं है तो, बनाने की आवश्यकता है, यदि आपने पहले से ही Subdomain बनाया है तो ठीक है, लेकिन अगर आपको नहीं पता है कि Subdomain कैसे बनाया जाता है तो आप हमारे पिछले पोस्ट को पढ़ें।
3. Subdomain बनाने के बाद अपने Cpanel में वापस आएं और अपने पेज को स्क्रॉल करें और WordPress को ढूढ़ें।
4. जब आपको WordPress मिल जाये तो WordPress पर क्लिक करें।
5. और फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, वहां पर install बटन पर क्लिक करें।
6. फिर आपके सामने एक और पेज खुलेगा उस पेज में आपको कुछ details भरनी होंगी WordPress installation से related,
उसी पेज में installation path वाले option में अपने Subdomain का URL select करें।
7. यही सबसे main स्टेप है यही पे आपने अपना Subdomain choose करना है, जिसमे आप WordPress इंस्टॉल करना चाहते हो।
8. और उसके बाद अपने हिसाब से पेज में दी गयी बाकी चीजें भी भर ले।
9. और लास्ट में सब कुछ फइनल करने के बाद install बटन पर क्लिक कर दे।
10. आपका WordPress आपके choose किये हुए Subdomain में कुछ ही seconds में इनस्टॉल हो जायेगा, और आपकी वेबसाइट में WordPress ready है।
Also Check This :- Hostkarle India’s Best Hosting Provider Review